एच.एम.वी. में ऑनलाइन ट्रेडिंग आपरेशन्स पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कामर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा बी.वॉक (बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसिस) की छात्राओं के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग आपरेशन्स पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। आरबीएल बैंक, मॉडल टाउन जालंधर की वाइस प्रेजिडेंट दिव्या नंदा बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थी। छात्राओं को ऑनलाइन ट्रेडिंग आपरेशन्स की विस्तृत जानकारी दी गई जैसे डिपाजिटरी, एनएसडीएल, सीडीएसएल, डीमैट, क्लियरिंग एंड सैटलमैंट प्रोसीजर, सेंसैक्स, निफ़्टी, स्टॉप लॉस, आर्डर बुकिंग आदि। छात्राओं को म्यूच्यूअल फंड्स के बारे में भी बताया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभागाध्यक्षा मीनू कोहली के प्रयास की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के लेक्चर आयोजित करने की प्रेरणा दी।

Check Also

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में मदर्स डे मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने मदर्स डे बहुत जोश और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *