Saturday , 20 September 2025

डीएवी कॉलेज जालंधर की एन.एस.एस.इकाई ने संविधान दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशानिर्देश अनुसार‌ डी.ए.वी.कॉलेज जालन्धर की एन.एस.एस.इकाई ने संविधान दिवस के अवसर पर‌ छात्रों में संविधान के प्रति सम्मान और अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक लघु व्याख्यान का आयोजन किया, जिसमें राजनीति -शास्त्र विभाग से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ दिनेश अरोड़ा ने‌ छात्रों को स्वतन्त्रता के बाद संविधान सभा के द्वारा संविधान को अपनाने इसे लागू करने और इसकी प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए डॉ भीमराव अम्बेडकर की भूमिका पर चर्चा की। समन्वयक डॉ साहिब सिंह ने देश की‌ लोकतांत्रिक प्रणाली में संविधान की अहम्‌ भूमिका पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विवेक शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान को सबसे बडा लिखित संविधान होने का गौरव प्राप्त है जिसमें सभी नागरिकों को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जानकारी और जागरूकता रखनी चाहिए। अन्त में प्रो.गुरजीत कौर ने उपस्थित स्वयंसेवकों और प्राध्यापकों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो.संजीव धवन, प्रो. नवीन सूद के अतिरिक्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Check Also

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन जालंधर की छात्रा निध्या शर्मा ने बीए सेमेस्टर VI भूगोल ऑनर्स में प्रथम स्थान और बीए सेमेस्टर VI में मेरिट स्थान प्राप्त

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन जालंधर की छात्रा निध्या शर्मा ने गुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *