एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर की छात्रा ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल छात्र अर्नाज कौर ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया भारत विकास परिषद, पंजाब पश्चिम द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 17 नवंबर को डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जालंधर में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न जिलों के स्कूलों ने भाग लिया। एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर की छात्रा अर्नाज कौर ने पंजाबी भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में भक्ति और पाक कला की उत्कृष्टता के साथ मनाई गई नवरात्रि

जालंधर (अजय छाबडा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में नवरात्रि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *