दोआबा कालेज में क्रिएटिव राईटिंग स्किल डिवैल्पमैंट कोर्स आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा कालेज के डीसीजे पर्सनैलिटी डिवैल्पमैंट सैंटर द्वारा एम.ए. इंग्लिश समैस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिए क्रिएटिव राईटिंग शॉर्ट टर्म स्किल डिवैल्पमैंट एड ऑन कोर्स का आयोजन किया गया। प्रो. संदीप चाहल-कोर्डिनेटर ने एम.ए. इंग्लिश के विद्यार्थियों को क्रिएटिव राईटिंग के विभिन्न मॉडूल्स के अन्तर्गत स्टोरी राईटिंग, प्लॉट राईटिंग- शुरुआत मध्यंतर एवं अंत स्टोरी राईटिंग, पात्र-चरित्रण, ट्रैजेडी, कॉमेडी, लेख-लेखन, कविता रचना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रो. राहुल भारद्वाज ने विद्यार्थियों को काव्य लेखन के अन्तर्गत छन्द, कविता के विभिन्न मीटर, कविता की तुकबन्धी एवं कविता की विभिन्न किस्मों के बारे में बताया। प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने डीसीजे पर्सनैलिटी डिवैल्पमैंट सैंटर को लिटरेचर के विद्यार्थियों के लिये स्किल डिवैल्पमैंट कोर्स करवाने के लिये बधाई दी।

Check Also

ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਰੈੱਡ ਰਿਬਨ ਕਲੱਬ ਯੁਵਕ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਆਪਣੇ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ, ਰਾਜ ਅਤੇ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *