अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने दो प्रोजेक्टस किए सार्थक

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में फूड फॉर हंगर के तहत पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में लगातार दो दिन फल, स्वीट्स भेंट किए और दोपहर एंव रात का भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर सी आर जलोटा व आर के सेठ थे। पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने बताया की समर्पण क्लब हर तरह के समाज सेवा प्रोजेक्ट कर रहा है और दीन दुखियों की आर्थिक तौर पर मदद भी कर रहा है। फूड फॉर हंगर के प्रोजेक्ट दिव्यांग के बच्चों के स्कूल प्रयास, अपाहिज आश्रम, सजीविनी होम मॉडल टाउन, मदर टेरेसा होम, अंध विद्यालय और अलग-अलग जगह में सर्विस प्रोजेक्ट कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है। इस मौके पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छावड़ा, सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा , पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, सी आर जलोटा, नीतू जलोटा, राम जलोटा, आशा जलोटा, ऐ के बहल, जयदेव मल्होत्रा, आर के सेठ, तेजिंदर शारदा, ईन्द्र मोहन सेतिया, खुशपाल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

पंजाब में बदलाव का शंखनाद बनेगी मोगा रैली:- अश्विनी शर्मा

बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर जालंधर में भाजपा की अहम बैठक जालंधर (अरोड़ा) :- …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *