सेंट सोल्जर नर्सिंग इंस्टीट्यूट द्वारा कैंसर जागरूकता पर निकाली गई रैली

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर नर्सिंग इंस्टीट्यूट, जालंधर द्वारा कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में रैली निकालकर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्रिंसिपल नीरज सेठी की देखरेख में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों के पास जाकर उन्हें कैंसर के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने पोस्टरों पर कैंसर जागरूकता संदेश लिखे और स्थानीय लोगों से कहा कि राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर हमें याद रखना चाहिए कि कैंसर को हराने के लिए, हमें जल्दी पहचान और समय पर उपचार की आवश्यकता है। कॉलेज की इस पहल पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उनकी सराहना की और छात्रों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने मनाई अवार्ड नाइट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *