अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सरकारी स्कूल कीर्ति नगर में बच्चों को स्टेशनरी भेंट की

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा के तहत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में गवर्नमेंट ऐलीमेंटरी प्राइमरी स्कूल कीर्ति नगर लाडोवाली के 80 बच्चों को फल , बिस्कुट व स्टेशनरी भेंट की। संजीव ओबराय इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर थे।सचिव पी के गर्ग के सहयोग से यह प्रोजेक्ट किया गया।पूर्व प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि समर्पण क्लब कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं जैसे कि फूड फार हंगर, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद लोगों के आंखों के ऑपरेशन करवाना, छात्रों की आर्थिक मदद, जरूरतमंद लड़की को स्कूल जाने के लिए साईकिल देना, दिव्यांग बच्चों के प्रयास स्कूल, मदर टरेसा, पिंगलवाड़ा,संजीवनी होम, अंधविद्यालय जैसे संस्थानों में आर्थिक मदद देना जैसे बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज,रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, विजय शर्मा,सीनियर सदस्य ऐम ऐल गुप्ता,लोकेश बजाज, ऐ के बहल, संजीव ओबराय, जयदेव मल्होत्रा, अमित गर्ग, खुशपाल सिंह, प्रिसिंपल मेडम पुरी ,स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

About admin

Check Also

श्री गुरु नानक देव जी के गुरुप्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का भाजपा ने किया भव्य स्वागत

मोहल्ला गोबिंदगढ़ में अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत, केले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *