Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी कॉलेजों ने दिवाली का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी कॉलेजों ने ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देखरेख में दिवाली का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया। सभी स्टाफ सदस्यों और ब्रांचों के कॉलेज प्रिंसिपलों ने रंगोली बनाई और परिसर को रोशनी और दीयों से सजाया।

उन्होंने देवी लक्ष्मी जी की पूजा की और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने ग्रुप स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

पीर बाबा बोहड़ी वाला जी के सालाना शिंझ मेले में पहुंचे ओ.पी. सोनी, विजेता पहलवानों को बांटे पुरस्कार

अमृतसर (प्रदीप) :- पीर बाबा बोहड़ी वाला जी के सालाना शिंझ मेले के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *