एचएमवी की छात्राओं ने पास की सीए परीक्षा

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सीए इंटर तथा सीए फाऊंडेशन परीक्षा पास कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। बी.कॉम की छात्रा आंचल ने सीए इंटर ग्रुप 1 तथा 2 की परीक्षा एक साथ पास कर ली। एम.कॉम की छात्रा हर्षदीप ने सीए इंटर ग्रुप 2 की परीक्षा पास की। बी.कॉम की अर्षिया व हिमानी सिंगला ने सीए इंटर 1 की परीक्षा पास की तथा विधि उप्पल तथा हरसिमरन कौर ने सीए फाउंडेशन की परीक्षा पास की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप, विभागाध्यक्षा मीनू कोहली, एचएमवी कॉम्पिटिटिव हब की इंचार्ज बीनू गुप्ता, सीए फाऊंडेशन कोचिंग क्लास की इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना उपस्थित थे।

Check Also

माँ देवी राज रानी जी, जो राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक थीं, उनके ब्रह्मलीन होने से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र में शोक की लहर है

दुखद समाचार बहुत ही दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि माँ देवी राज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *