Thursday , 18 September 2025

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने भोगपुर दानामंडी में धान खरीद का लिया जायजा

रिंकू ने कहा- केंद्र सरकार किसानों के साथ, पंजाब की भगवंत मान सरकार पूरी तरह से फेल

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज भोगपुर दानामंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों को खराब कर रही है। पंजाब सरकार नहीं चाहती है कि समय से किसानों को धान खरीद किया जा सके। भोगपुर दानामंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार का रिमोट दिल्ली बैठे अरविंद केजरीवाल के पास है। पंजाब के सभी अफसर मीटिंग करने दिल्ली अरविंद केजरीवाल के पास जाते हैं। जिससे पंजाब की सुनवाई नहीं हो रही है। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार धान का एक एक दाना खरीदने के लिए वचनवद्ध है। लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार धान खरीदने के लिए गंभीर नहीं है। जिससे किसानों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ हैं, पंजाब सरकार अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा रही है, जिससे किसानों को दिक्कत आई है।

Check Also

भारत दक्षिण कोरिया में बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेगा; राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन बीआईएफएफ में भारत के पहले मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

चानीगढ़ (ब्यूरो) :- सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के नेतृत्व में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *