एच.एम.वी. की बी.डिज़ाइन मल्टीमीडिया (सेमेस्टर-8) की छात्राओं ने हासिल की यूनिवर्सिटी पोजीशन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.डिज़ाइन मल्टीमीडिया (सेमेस्टर-8) की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया है। श्वेता ने 4300 में से 4055 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान और कृशिका चौहान ने 4004 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा को बधाई दी। इस अवसर पर हिना धीर और सृष्टि भगत भी उपस्थित थी।

Check Also

एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर में ‘अलंकरण समारोह’ आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर में 30 अप्रैल 2026 को बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *