सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट, में नेत्रहीन छात्रों प्रति जागरूकता व्याख्यान का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, में एन.जी.ओ सक्षम, जालंधर द्वारा नेत्रहीन छात्रों के प्रति जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व कॉलेज प्रिंसिपल डॉ रोहन शर्मा एवं समूह स्टाफ द्वारा किया गया। व्याख्यान एन.जी.ओ सक्षम जालंधर (पंजाब) की महासचिव डॉ दीपिका एवं अन्य उनके अन्य सदस्यों द्वारा संचालित किया गया। कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमो जैसे बी.सी.ए, बी.एस.सी, बी.कॉम, बी.बी.ए, एम.बी.ए, एम.कॉम, बी.जे.एम.सी, एम.जे.एम.सी आदि पाठ्यक्रम के छात्र इसमें शामिल हुए।

इस व्याख्यान की ख़ास बात यह थी कि एन.जी.ओ सक्षम द्वारा छात्रों को भिन्न गतिविधियों द्वारा नेत्रहीन छात्रों का दिनचर्या एवं उनके पढ़ने लिखने के ढंग को बताया गया। इस दौरान छात्रों से प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ जिसमे विजेता छात्रों को इनाम दिए गए। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज की इस पहल की सराहना की और छात्रों को ऐसी गतिविधियां करवाने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਰੈੱਡ ਰਿਬਨ ਕਲੱਬ ਯੁਵਕ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਆਪਣੇ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ, ਰਾਜ ਅਤੇ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *