जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स, जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ साइकोलॉजी द्वारा साइकोलॉजी फोरम एवं दी लिसनिंग रूम की इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में साइकोलॉजी विभाग के योग्य विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय प्रतिभागिता के आधार पर दायित्व एवं पद प्रदान किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और कहा कि इन फोरम्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनमें अपने बलबूते पर बड़े कार्यक्रमों को आयोजित करवाने का हौसला पैदा करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंचों से विद्यार्थी निर्भय होकर अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ते हैं, उनके व्यक्तित्व में निखार आता है तथा वक्त के अनुसार सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। डॉ. ढींगरा ने विद्यार्थियों से कहा कि यदि वे तन्मयता एवं लगन के साथ कार्य करेंगे, तो उन्हें मानसिक बल और सकारात्मक सोच प्राप्त होगी। समारोह के दौरान साइकोलॉजी फोरम (Session 2026-27) के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें श्रुति को प्रेजिडेंट, जिया को वाइस प्रेजिडेंट, शोभना को जनरल सेक्रेटरी, हरसिमर को डिप्टी जनरल सेक्रेटरी, दिशा को एडमिनिस्ट्रेटिव हेड तथा अक्षप्रीत को डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटिव हेड चुना गया। इसके साथ ही नवनीत को एग्जीक्यूटिव हेड, जसनीत को डिप्टी एग्जीक्यूटिव हेड, यशिका को क्रिएटिव हेड, सनह को जॉइंट क्रिएटिव हेड, रिज़ा को डिप्टी क्रिएटिव हेड, कोमलप्रीत को डिसिप्लिन इंचार्ज और रिद्धि को डिसिप्लिन सब-इंचार्ज का पद सौंपा गया। कार्यक्रम प्रबंधन के लिए प्रिशाप्रीत एवं मारिया को इवेंट एंड हॉस्पिटैलिटी हेड, नीलाक्षी एवं भवलीन को जॉइंट इवेंट कोऑर्डिनेटर तथा संनाह एवं कशिश को डिप्टी इवेंट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। मीडिया कवरेज हेतु वंशिका को प्रेस इंचार्ज, दक्षप्रीत को प्रेस टीम कोऑर्डिनेटर तथा दीक्षा, तमन्ना एवं जिया को प्रेस टीम मेंबर्स चुना गया। इसके अतिरिक्त मान्या एवं संची को ट्रेज़रर तथा फलक, नियति एवं समीरा को वॉलिंटियर्स के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही दी लिसनिंग रूम के लिए सहजप्रीत को स्टूडेंट इंचार्ज, हिमानी एवं सुहानी को कोऑर्डिनेटर तथा हर्षिता, सुखसहजप्रीत, अक्षिता, पलक, जसलीन, श्रेया एवं हंसिका को सपोर्ट बडी चुना गया। वहीं दी साइक फीस्टा कमेटी में निहारिका को स्टूडेंट इंचार्ज, सहानिया को कोऑर्डिनेटर तथा नंदिनी, स्नेहा, धुन, भूमिका, लक्ष्मी, कृष्णा एवं समीरा को वॉलिंटियर्स के रूप में नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ढींगरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैजेज़ प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए साइकोलॉजी विभाग की प्राध्यापिका मैडम निहारीका एवं मैडम हरजस कौर के प्रयासों की भरपूर सराहना की।
Jiwanjot Savera