भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने जरूरत मंद परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए जरूरी सामान किया भेंट

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सेवा तथा संस्कार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए जरूरत मंद परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए राशन सामग्री, लेडीज सूट, कपड़े , कुकर, तथा घरेलू सामान, स्टील के बर्तन , डिनर सेट तथा अन्य सामान भेंट स्वरूप दिया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कोहली ने की। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा जी ने कहा कि हम सभी को समाज सेवा बढ़ चढ़ कर निरंतर निस्वार्थ भावना से करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू ने आये हुए सभी सदस्यों का विधिवत धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में एम एल गुप्ता, खुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह, सतीश कोहली व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

“नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, जालंधर में जागरूकता हेतु प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में प्रारंभ किए गए “नशा मुक्त भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *