जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने विजयदशमी के त्योहार की देशवासियों को बधाईयां देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का ही प्रतीक है विजयादशमी – हर युग में भगवान ने अवतार लेकर पृथ्वी से पाप और पापियों का संहार किया है। त्रेता युग में भी ईश्वर ने श्री राम के रूप में अवतार लेकर उस समय के घोर अत्याचारी लंकापति रावण का नाश किया था। बुराई पर अच्छाई की विजय का ही प्रतीक है विजयादशमी। राम रुपी सत्य की रावण रूपी असत्य प्रवृत्तियों पर यह विजय हर युगों में होती रहेगी। मोहिंदर भगत ने आगे कहा कि बुराई पर अच्छाई की यह विजय आने वाले भविष्य के युगों में भी तब तक होती रहेगी, जब तक लोग धार्मिक-आध्यात्मिक प्रेरणा से भगवान राम के जीवन- आचरण को अपने जीवन में मर्यादित ढंग से लागू करते रहेंगे।
Check Also
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारा ने जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला के अंतर्गत आधिकारिक लर्निंग सपोर्ट सेंटर की स्थापना की
जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारा ने विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले …
Jiwanjot Savera