एचएमवी ने मनाया इंटरनेशनल प्रोग्रामर डे

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कंप्यूटर साइंस एवं आई.टी. की ओर से इंटरनेशनल प्रोग्रामर डे मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में वेब डिवेलपमेंट यूजिंग एचटीएमएल/जावा स्·्रिप्ट, प्रोग्रामिंग यूजिंग सी/सी++ तथा आफिस आटोमेशन यूजिंग एमएस वर्ड शामिल थे। लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्व· इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वैब डिवेलपमेंट प्रतियोगिता में बीसीए सेमेस्टर-5 की भव्या, महत्व सुरभि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रोग्रामिंग यूजिंग सी/सी++ प्रतियोगिता में कनिष्का टिया ने प्रथम पुरस्कार जीता। आफिस आटोमेशन में हीतिका अरोड़ा व नवीना शर्मा प्रथम रहीं। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा विभाग के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं को टेक्निकल व प्रोफेशनल स्किल्स का संचार होता है। इस आयोजन के इंचार्ज विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा व डॉ. अनिल भसीन थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायकगण की भूमिका गुल्लागांग, गुरमीत सिंह, जगजीत भाटिया, डॉ. रविंदर जिंदल, सोनिया महेंद्रू व प्रदीप मेहता ने निभाई। फैकल्टी सदस्य संगीता भंडारी व डॉ. उर्वशी भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जालंधर ने विद्यार्थियों को दी ₹20,000 की छात्रवृत्ति सहायता

ओम देव शर्मा ने अपनी पोती रिया के जन्मदिन पर 20 जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *