Breaking News

शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा ध्रुव तारे की तरह चमकता रहेगा स्व. श्रीमती शांता चोपड़ा जी का नाम

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन की संस्थापक स्व. शांता चोपड़ा की पुण्यतिथि कुष्ठ आश्रम में मनाई गई। उनकी पुण्यतिथि पर उनके बड़े बेटे अनिल चोपड़ा (चेयरमैन सेंट सोल्जर ग्रुप) पुत्रवधू संगीता चोपड़ा (वाइस चेयरपर्सन) और छोटे बेटे सुनील चोपड़ा (चेयरमैन सैकर्ड हार्ट स्कूल) विशेष रूप से आश्रम पहुंचे। इस अवसर पर सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसीपल मनगिंद्र सिंह, स्टाफ मैंबर्स भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय शांता चोपड़ा जी की प्रतिमा के आगे फूल मालाएं अर्पित कीं, उनको श्रद्धांजलि दी और उनको शत-शत नमन किया।

वहीं पंडित जी द्वारा पूजा की गई और इसके उपरांत कुष्ठ आश्रम में रह रहे रोगियों के लिए लंगर का आयोजन किया गया। उनके बड़े बेटे अनिल चोपड़ा, बहू संगीता चोपड़ा, छोटे बेटे सुनील चोपड़ा ने अपने हाथों से सभी को लंगर बांटा। चोपड़ा ने बताया कि उनकी माता शांता चोपड़ा की शिक्षा के साथ-साथ हमेशा समाज के इस खास वर्ग के साथ खास सांत्वना रही है और समाज सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रही हैं। इसी कारण उनकी बरसी यहां मनाई जाती है ताकि उनकी सोच को बाकियों तक पहुंचा जा सकें। स्व. शांता चोपड़ा जी ने 1958 में एक स्कूल से शुरुआत की थी जो वृक्ष आज पूरे उत्तर भारत में अपनी 58 ब्रांचों को फैला चुका है।

About admin

Check Also

ब्लॉक अजनाला, अमृतसर में ‘डाक चौपाल’ का आयोजन

अजनाला (अरोड़ा) :- डाक विभाग द्वारा आज अजनाला, अमृतसर में स्थित उप डाकघर अजनाला में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *