Breaking News

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में मनाया गया इंटरनेशनल शेफ डे

‘शेफ डे’ पर होटल मैनेजटमेंट के छात्रों ने 62 प्रकार के बनाएसलाद

जालंधर (अजय छबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में इंटरनेशनल शेफ डे इंस्टीच्यूट के एच.ओ.डी मुनीष गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में इंस्टीच्यूट की प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने शिरकत की। प्रिंसिपल ने सभी को शेफ डे की बधाई दी। मौके पर एच.ओ.डी मुनीष गुप्ता ने कहा, कि “शेफ डे का उद्देश्य न केवल हमारे शेफ सदस्यों के योगदान का सम्मान करना है, बल्कि हजारों युवाओं को इस पेशे को अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

‘शेफ डे’ पर होटल मैनेजटमेंट के छात्राओं ने 62 प्रकार के सलाद बनाए जिसमें रशियन सलाद, पास्ता सलाद, तंदूरी वेजीटेबल सलाद, स्प्राउट सलाद इत्यादि प्रमुख थे। इस मौके पर मुनीष गुप्ता, शेफ रवि, विकास शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, ज्योति शर्मा और लखवीर कौर शामिल थे। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने इंस्टिट्यूट के सभी छात्रों को बधाई दी और इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *