के.एम.वी. में अचीवर्स डे मनाया गया : 100 से अधिक अचीवर्स को किया सम्मानित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत संसथा कन्या महाविद्यालय-आटोनामस कालेज, जालन्धर में अचीवर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर उन 100 से अधिक होनहार एवं योग्य छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने सत्र 2023-24 में मैरिट सूची में स्थान बनाकर अपना तथा विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विद्यालय के लिए गौरवपूर्व उपलब्धियां हासिल करने वाली इन छात्राओं को अपने हाथों से ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय का मान बढ़ाने वाली इन छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या जी ने कहा कि कन्या महाविद्यालय की धरती ने सदैव ही योग्य विद्यार्थियों को प्रतिभा को नई पहचान दी है उसे निखारा और संवारा है। निस्संदेह आज मैरिट में जगह बनाने वाली छात्राएं आगामी जीवन में ज्ञान-विज्ञान के साथ-साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से नए मुकाम हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि एक सफलता कभी भी जीवन का अन्तिम ध्येय नहीं हो सकती अत: योग्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को सतत् निखारते रहना चाहिए। उन्होंने स्टूडैंट वैल्फेयर क्लब की अध्यक्षा डॉø मधुमीत एवं उनके सहयोगी प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की और अचीवर्स डे के आयोजन पर उन्हें बधाई दी।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *