एचएमवी में हिन्दी दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के संरक्षण में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी दिवस को समर्पित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्या ने हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया व सहायक प्रोफेसर पवन कुमारी व डॉ. दीप्ति धीर को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा हमारी संस्कृति व संस्कारों की पहचान है। हिन्दी भाषा आज न केवल भारत की बल्कि विश्वव्यापी भाषा बनकर उभरी है। हिन्दी वास्तव में भावों की भाषा है। उन्होने हिन्दी भाषा व हिन्दी के व्यापक साहित्य के प्रति गौरव अनुभव किया। इस उपरान्त डॉ. ज्योति गोगिया द्वारा लिखित व निर्देशित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिमसें हिन्दी भाषा के गौरव व गरिमा को प्रस्तुत कर हिन्दी के प्रति अपने समान को व्यक्त किया गया। इसी उपलक्ष्य में हस्ताक्षर अभियान राजभाषा भी आयोजित किया गया जिसमें प्राचार्या डॉ. सरीन, टीचिंग व नान-टीचिंग स्टाफ ने हिन्दी में अपने हस्ताक्षर कर अपनी भारतीयता का परिचय दिया। इस अवसर पर हिन्दी भाषा के गौरव को प्रस्तुत करती रैली भी कालेज परिसर में निकाली गई। जय हिन्दी, जय भारत का नारा लगाया गया।

About admin

Check Also

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय सेना की अपने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *