डिप्टी कमिश्नर ने इमीग्रेशन फर्मों को अपने दफ्तरों और इमारतों में लाइसेंस डिस्प्ले करने का दिया निर्देश

लोगों से केवल रजिस्टर्ड सलाहकारों से ही संपर्क करने की अपील

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज पंजीकृत इमीग्रेशन फर्मों और आईलटस संस्थानों को के साथ मीटिंग करते हुए राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मीटिंग के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) डा.अमित महाजन भी मौजूद थे। डा. हिमांशु अग्रवाल ने पंजीकृत इमीग्रेशन फर्मों और आईलटस संस्थानों से कहा कि वे अपने दफ्तरों और इमारतों में जिला प्रशासन द्वारा जारी लाइसेंस डिस्प्ले करने को कहा ताकि लोगों को इन फर्मों के सरकारी पंजीकरण के बारे में पता चल सके। उन्होंने कहा कि सभी फर्मों को अपने व्यापारिक लेन-देन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। डा. अग्रवाल ने लोगों से गैर-रजिस्टर्ड फर्मों द्वारा किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल पंजीकृत इमीग्रेशन फर्मों से संपर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा ऐसी सभी फर्मों की नियमित तौर पर जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।

Check Also

लांयन अश्वनी सहगल को लायंस ईंटरनेशनल प्रेजिडेंट ने किया सम्मानित

जालंधर/अरोड़ा – लायंस ईंटरनेशनल जिला 321डी के मेगा सर्विस प्रोजेक्ट में मुख्य मेहमान लांयस ईंटरनेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *