Wednesday , 10 December 2025

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने किए दो सार्थक प्रोजेक्ट्स

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा के अंतर्गत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में एक जरूरतमंद आदमी की आंखों का ऑपरेशन, और दो जरूरतमंद परिवारों को राशन व आर्थिक मदद भेंट की।इन सर्विस प्रोजेक्ट्स में पूर्व प्रधान संजीव गंभीर व राजेन्द्र चोपड़ा ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने बताया कि अलायंस क्लब समर्पण प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अध्यक्षता में आंखों के ऑपरेशन, जरूरतमंद को राशन, जियो जिन्दगी सीनियर सिटिजन संस्था को कम्प्यूटर व कुष्ठ आश्रम, मदर टेरेसा में रोजमर्रा सामान व आर्थिक मदद देने जैसे थोड़े ही समय में बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं। कुलविंदर फुल्ल ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद कहते हुए कहा कि हम मानवता की सच्ची सेवा के कार्य आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर वी डी जी 2 ऐली एन के महेंद्रू, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा,कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, सचिव पी के गर्ग, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, एम एल गुप्ता,हर्षवर्धन शर्मा, जयदेव मल्होत्रा, विनोद कुमार कौल, गुलज़ारी लाल गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, ऐ के बहल, राजेन्द्र चोपड़ा, कमल भल्ला, खुशपाल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में लगाया लंगर

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *