53 वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह

जालंधर (अरोड़ा ) :- केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 53वीं खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया | मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार विजेता (एशियाई हॉकी चैंपियन 1966)कर्नल बलबीर सिंह वी.एस.एम ने शिरकत। गणमान्य व्यक्तियों में केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नए दिल्ली से सहायक आयुक्त दीपक डबराल और वी.के.कौल निदेशक खेल विभाग लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रमुख रहे। समारोह का शुभारम्भ द्वीप प्रज्ज्वलन तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ संभाग की उपायुक्त प्रीति सक्सेना के स्वागत भाषण से हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह प्रमुख थे। कर्नल बलबीर सिंह ने अपने संबोधन में समग्र शिक्षा में खेलों के महत्त्व पर जोर दिया और छात्रों को शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में छात्रों की विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने वाला एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जिसमें पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी,जालंधर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत पंजाब का पारंपरिक लोकनृत्य सम्मी मुख्य आकर्षण रहा |नृत्य का सभी दर्शकों ने पूर्ण आनंद उठाया| शूटिंग, बैडमिंटन,खो-खो और शूटिंग की खेल श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। खो-खो अंडर-14 और 17 बालिका वर्ग में क्रमशः लखनऊ और देहरादून संभाग राष्ट्रीय विजेता बने| बैडमिंटन बालक वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में अंडर 14 और 17 में चेन्नई संभाग तथा अंडर -19 वर्ग में जयपुर संभाग राष्ट्रीय विजेता बने | बैडमिंटन बालक वर्ग की एकल प्रतियोगिता में अंडर 14 में गुवाहाटी संभाग तथा अंडर 17 और 19 वर्ग में बेंगलुरु संभाग राष्ट्रीय विजेता बने| बैडमिंटन स्पर्धाओं में ओवर आल ट्रॉफी चेन्नई संभाग ने अपने नाम की| निशानेबाजी के बालिका वर्ग में रायपुर संभाग और बालक वर्ग में जयपुर राष्ट्रीय विजेता रहे| कर्नल बलबीर सिंह वी.एस.एम, उपायुक्त प्रीति सक्सेना, सहायक आयुक्त दीपक डबराल और सहायक आयुक्त पी.सी. तिवाड़ी शूटिंग, बैडमिंटन,खो-खो और शूटिंग की खेल श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ध्वज को नीचे उतारने और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा के साथ हुआ, जिसके बाद केन्द्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ संभाग के सहायक आयुक्त पी.सी.तिवाड़ी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Check Also

एच.एम.वी. में एक दिवसीय इंटरएक्टिव सेशन एवं वर्कशॉप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिज़ाइन विभाग द्वारा ‘एंट्रप्रेन्योरशिप एवं स्टार्टअप’ पर एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *