सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा सत्र 2024 25 के प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सीनियर छात्रों एवं शिक्षकों की देखरेख में किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य कीर्ति शर्मा का सर्व मंगल कामना हेतु मंगल तिलक कर तेह दिल से स्वागत किया गया एवं परंपरागत ज्योति प्रज्वलकर ज्ञान का प्रकाशन कर भेंट दे कर अभिनंदन किया गया।

फ्रेशर्स के इस कार्यक्रम को आनंद वर्धन बनाने हेतु मॉडलिंग के विभिन्न राउंड आयोजित किए गए जिसमें नृत्य, पंजाबी डांस गेम्स इत्यादि शामिल थे। मॉडलिंग के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। फ्रेशर्स 2024-25 के मिस्टर फ्रेशर कार्तिक एवं मिस फ्रेशर अर्शदीप कौर बनी तथा मिस्टर हैंडसम का टैग राम शर्मा तथा मिस ब्यूटीफुल बेनिका रही। इसके साथ साथ बेस्ट मेल ड्रेस अप का ख़िताब मिस्टर मनीष कुमार और बेस्ट फीमेल का अवार्ड मिस सिमरन को दिया गया। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चैरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को उनके आने वाले भविष्य की के लिए शुभकामनाएं दी।

Check Also

एपीजे एजुकेशन जालंधर द्वारा योगेश्वर कृष्ण लीलाओं को समर्पित नृत्य- नाटिका ‘कृष्णम’ का चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे एजुकेशन जालंधर समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए ललित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *