बी. बी. के डी. ए. वी. कॉलेज फॉर विमेन ने जी एन डी यू के नतीजों में क्लीन स्वीप किया

अमृतसर (प्रतीक) :- बी. बी. के डी. ए. वी. कॉलेज फॉर विमेन की छात्राओं ने जी एन डी यू की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । मास्टर्स इन टूरिज्म मैनेजमेंट सम॰ – IV की सोनम हांडा (86.5%), बी.वाक. रिटेल सम॰ -IV की मनप्रीत। (69.87%), बी.वाक. रिटेल-VI की जैस्मीन (71.6%) विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । मास्टर्स इन टूरिज्म सम॰ – IV की वंशिका (70.25%), और बी.वाक. सम॰ – IV की भाविका (67.2%) ने विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. सिमरदीप, डीन, अकादमिक, किरण गुप्ता, डीन, प्रवेश, डॉ. नरेश, प्रमुख, पीजी ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग, कंवरपाल सिंह, बर्सर, डॉ. नीतू बाला, प्रमुख, पीजी वाणिज्य विभाग, बिन्नी शर्मा, वाणिज्य विभाग ने भी छात्राओं को उनके आगामी उद्यमों के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

एचएमवी की छात्राओं ने एंटरप्रेन्योर में रचा नया इतिहास, पंजाब एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट प्रोग्राम के तहत ₹1.52 करोड़ की आय की अर्जित

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय (एचएमवी), जालंधर की छात्राओं ने एंटरप्रेन्योर के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *