दोआबा कालेज में मॉकटेल नॉकआऊट कम्पीटिशन आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा कालेज के पोस्ट ग्रैजुएट टूरिज्म एवं होटल मैनेजमैंट विभाग द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए मॉकटेल नॉकआऊट कम्पीटिशन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने मिक्सोलॉजी एवं क्रिएटविटी के स्किल्स का प्रदर्शन किया। इस इवैंट में विद्यार्थियों ने मॉकटेल बनाने के विभिन्न पहलुओं जैसे कि मिक्सओलॉजी- यानि विभिन्न ड्रिंक्स को मिक्स करने की कला, फ्लेवर प्रोफाईलिंग- यानि किसी भी ड्रिंक को आकर्षक फ्लेवर एवं रंग देने की कला, मॉकटेल प्रैजेंटेशन- यानि ड्रिंक को देखने में अच्छा बनाना तथा इनोवेशन के स्किल दिखाये। इन मुकाबलों में जगरूप सिंह ने मॉकटेल किवीक्युकंबर कूलर में प्रथम, अनुराग दुग्गल ने वर्जन पाईनैपल दायाकिरी तथा खुशबू ने रोजहेवन मॉकटेल बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि टूरिज्म एवं होटल मैनेजमैंट के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार इण्डियन एवं इन्टरनैश्नल स्वाद के अनुसार प्रचलित मॉकटेल्स बनाकर बढ़िया टैलेंट का प्रदर्शन किया है जिसके लिये वह बधाई के पात्र है। प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, प्रो. विशाल शर्मा-विभागाध्यक्ष ने विजयी विद्यार्थियों के सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया।

About admin

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल की राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में शानदार जीत

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल, जालंधर के खिलाड़ियों ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *