Breaking News

एच.एम.वी. में गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के बायोटेक्नालोजी एवं बायोइन्फारमेटिक्स विभागों व रेडक्रास सोसाइटी द्वारा फुलकारी फाउंडेशन के सहयोग से भारत सरकार की डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत गर्भाश्य-ग्रीवा कैंसर पर जागरूकता फैलाने के लिए गैस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया। लेक्चर का विषय ‘गर्भाश्य कैंसर की रोकथाम : सूचित रहें, जांच करवाएं, टीका लगवाएं’ था। बतौर रिसोर्स पर्सन डॉ. मोहम्मद कौसर नयाका, फाउंडर अबीर बायो सर्विसिस फाउंडेशन उपस्थित थे। उन्होंने गर्भाश्य कैंसर की जानकारी देते हुए इसके लक्ष्ण, बचाव का तरीका व इसके कारण होने वाले खतरे के बारे में जागरूक किया। उन्होंने अपनी फाउंडेशन द्वारा कैंसर पीडि़त मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। हैड कानकर कैंसर प्रोग्राम श्रीमती दीप्ति सरदाना ने छात्राओं को फुलकारी फाउंडेशन द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। स्पैशल एजुकेटर पूजा अरोड़ा व फुलकारी टीम के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने फुलकारी टीम को बधाई दी। फैकल्टी हैड साइंस तथा रैडक्रास सोसाइटी के एडवाइकार दीपशिखा ने प्लांटर भेंट कर स्पीकर व उनकी टीम का स्वागत किया। पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कोमल ने प्रथम, जयंतिका ने द्वितीय, लावन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आरूषि व रिधिमा ने सांत्वना पुरस्कार जीता। बायोटेक्नालोजी विभागाध्यक्ष डॉ. जतिंदर कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, बायोइन्फारमेटिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत सिंह, सुमित शर्मा, पूर्णिमा, पवन कुमारी, पल्लवी जैन, अरविंद चंदी व अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल के तहत स्वच्छता कैंप आयोजित किया

जालंधर/अरोड़ा – जालंधर के पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन की एन एस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *