सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

खेल टीमवर्क, सम्मान और एकता को प्रोत्साहित करता हैं : वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की विभिन्न स्कूल शाखाओं के छात्रों द्वारा हॉकी के जादूगर माने जाने वाले भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रुप की कुछ शाखाओं द्वारा पृथ्वी पर हॉकी और बॉल बनाई गई और कुछ शाखाओं द्वारा स्कूल स्तर पर हॉकी के मैच करवाए गए। इस अवसर पर छात्रों ने ज्यादा से ज्यादा खेलों के साथ जुड़ने और सभी को खेलों के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

ग्रुप वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को खेल दिवस की बधाई दी और खेल का महत्व बताते हुए कहा कि खेल ही एक ऐसी अनमोल गतिविधि है जो हर आयु वर्ग के लोगो के लिए लाभदायक है, जिससे आज का युवा को मानसिक दबाव, तनाव, नशा और बुरी आदतों से दूर रहता है और खेल टीमवर्क, सम्मान और एकता को प्रोत्साहित करता हैं तथा सामाजिक बाधाओं को तोड़ने में मदद करते हैं। हमें गर्व है कि हमारी राष्ट्रीय खेल हॉकी को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में याद किया जाता है।

Check Also

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में भक्ति और पाक कला की उत्कृष्टता के साथ मनाई गई नवरात्रि

जालंधर (अजय छाबडा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में नवरात्रि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *