पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2, जालंधर कैंट में शीर्षक – ‘रूट्स 2 रूट्स’ द्वारा आयोजित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन वर्कशॉप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2, जालंधर कैंट में कला और संस्कृति पर आधारित कार्यशाला का आयोजन ‘रूट्स 2 रूट्स’ द्वारा किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य रविंदर कुमार और कलाकार शामप्रीत ने दीप जलाकर किया। शामप्रीत ने गायन की बारीकियों जीवन देते हुए सरगम, राग, आलाप, धुन आदि का ज्ञान दिया। शामप्रीत के गायन और तबले पर श्री आशीष कुमार की संगत ने सबको मंत्रमुग्ध कर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति देकर संगीत के प्रति अपनी रूचि दिखाई। शामप्रीत ने बताया कि ‘रूट्स 2 रूट्स’ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से शांति और सामंजस्य को बढ़ावा देता है। उपप्राचार्य उग्रमोहन यादव ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रूट्स टू रूट्स का आयोजन छात्रों को कला और संस्कृति से परिचित करने एवं उन्हे हमारी विरासत का ध्वजवाहक बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

About admin

Check Also

नशे के कारण बुझ चुके घरों के चिरागों की याद में एक दीपक अवश्य जलाएं: अशोक सरीन हिक्की

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस की पंजाबवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *