सेंट सोल्जर कॉलेज (को एड) ने कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर के मामले के विरोध में कॉलेज परिसर में निकाली कैंडल मार्च

कार्यस्थल पर भी महिलाओं का हो सम्मान : वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज (को एड) ने कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर के मामले के विरोध में कॉलेज परिसर में कैंडल मार्च निकाला। जिसमें कॉलेज की निदेशक डॉ वीना दादा, प्रिंसिपल, स्टाफ मेंबर्स और बीपीटी विभाग के छात्रों ने हिस्सा लिया और कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी।

प्रदर्शन का उद्देश्य हिंसा के बारे में जागरूकता पैदा करना और पीड़ित के लिए तत्काल कारवाई और न्याय की मांग की। कॉलेज के छात्र, एवं स्टाफ मेंबर्स ने शांति पूर्वक ढंग से एकत्र होकर एवं पोस्टर्स पकड़ अपराधो रोकने का जिक्र किया था। इस मौके पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य कार्यालयों पर महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देना है।

Check Also

मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा

पशु पालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हुई बैठकसंभावित बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *