Breaking News

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा फूड फार हंगर के तहत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में एक जरूरतमंद दिव्यांग विधवा औरत को बच्चों को पढ़ने के लिए स्टेशनरी, रोजमर्रा काम आने वाला सामान व राशन भेंट किया। इस प्रोजेक्ट में ऐली आर के सेठ ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान संजीव गंभीर ने कहा कि समर्पण क्लब कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में समाज व मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। दीन दुखियों की मदद हर ईन्सान को करनी चाहिए। इस मौके पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू ,रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, सचिव पी के गर्ग, पूर्व प्रधान केवल शर्मा ,संजीव गंभीर ,विनोद कुमार कौल,आई एम सेतिया व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया बेटियों का दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर में बेटियों का दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *