Thursday , 12 February 2026

सीटी यूनिवर्सिटी में मनाया गया तीज का त्योहार

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण विभाग ने तीज के त्योहारके माध्यम से सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत उत्सव आयोजित किया। इस त्यौहार के अवसर पर पंजाब की समृद्ध परंपराओं पर प्रकाश डाला गया। रंग-बिरंगी सजावट, पिंग और युवतियों के उत्साह से परिसर का नजारा देखने लायक था।

डिज़ाईन और इन्नोवेशन विभाग ने चूड़ियों और मेंहदी के स्टाल भी लगाए। समारोह में स्टाफ ने गीत, गिद्दा सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। मनमोहक फैशन शो ने सभी का मन मोह लिया। संकाय सदस्यों को पारंपरिक और समकालीन पंजाबी पोशाक में देखा गया और उन्होंने पंजाबी पारंपरिक पोशाक की सुंदरता का प्रदर्शन करते हुए रैंप पर वॉक किया।

वाइस चांसलर डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, डीन एकेडमिकस डाॅ. सिमरन और छात्र कल्याण विभाग के डिरेक्टर दविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे और उन्होंने स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। डीन एकेडमिकस डाॅ. सिमरन ने कार्यक्रम के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, कहा की ‘तीज’ पंजाब की सांस्कृतिक विरासत का एक सुंदर मिश्रण था, जिसे हमारे संकाय सदस्यों द्वारा उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। उन्होंने स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखकर प्रसन्नता भी व्यक्त की।

Check Also

संस्कृति के एम वि स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं सीबीएसई बोर्ड अभ्यर्थियों के लिए सफलता का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के पावन अवसर पर संस्कृति के एम वि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *