सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने मनाया फ्रेंडशिप डे

अच्छा दोस्त समझ, सहानुभूति और प्रोत्साहन देता है: अनिल चोपड़ा/संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज में किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने फ्रेंडशिप डे पर बेहतरीन गतिविधि का आयोजन किया। यह गतिविधि स्कूल के प्रिंसिपल मनजिंदरसिंह और स्टाफ सदस्यों की देखरेख में आयोजित की गई। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि फ्रेंडशिप डे एक खास अवसर है जो दोस्ती के खूबसूरत बंधन को मनाने के लिए समर्पित है। यह अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस दिन को मनाते हुए विद्यार्थियों ने शिक्षकों की मदद से फ्रेंडशिप बैंड बनाए और अपने दोस्तों की कलाई पर बांधे, इतना ही नहीं विद्यार्थियों ने बहुत से रोमांचक खेल भी खेलने के साथ साथ डांस भी किया।

उन्होंने अपने दोस्तों की संगति में खूब आनंद लिया। इस दिन पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि दोस्ती हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती करती है, क्योंकि यह भावनात्मक समर्थन, साथ और अपनेपन की भावना प्रदान करती है एवं अच्छे दोस्त समझ, सहानुभूति और प्रोत्साहन देते हैं, हमारी समग्र भलाई और खुशी को बढ़ाते हैं और व्यक्तिगत विकास, मजेदार अनुभव और साझा यादों के अवसर भी प्रदान करते हैं, जो हमारे जीवन को अनगिनत तरीकों से समृद्ध करते हैं।

Check Also

सी.टी. ग्रुप के छात्रों ने 152 अनूठे नैपकिन फोल्ड बनाकर लिम्का बुक रिकॉर्ड बनाने का किया प्रयास

जालंधर (अरोड़ा) :- शाहपुर कैंपस में सी.टी. इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (सी.टी.आई.एच.एम) के छात्रों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



Fatal error: Uncaught TypeError: call_user_func_array(): Argument #1 ($callback) must be a valid callback, function "wp_print_speculation_rules" not found or invalid function name in /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php:324 Stack trace: #0 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters() #1 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action() #2 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/general-template.php(3208): do_action() #3 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-content/themes/sahifa/footer.php(34): wp_footer() #4 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/template.php(810): require_once('...') #5 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/template.php(745): load_template() #6 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/general-template.php(92): locate_template() #7 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-content/themes/sahifa/single.php(121): get_footer() #8 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/template-loader.php(106): include('...') #9 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-blog-header.php(19): require_once('...') #10 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/index.php(17): require('...') #11 {main} thrown in /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php on line 324