एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सर्वदा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे हैं। बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग की चतुर्थ समैस्टर की छात्रा नैना जग्गी ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 754/900 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज को गौरवान्वित किया ।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने नैना को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत करती रहें और अपने सभी सपनों को साकार करते हुए जीवन में सफलता को हासिल करें। नैना का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने जर्नलिज्म विभाग की प्राध्यापिका डॉ निवेदिता खोसला एवं मोहित के प्रयासों की सराहना की।

Check Also

ਕੰਪਿਊਟਰ ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਆਈਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੋਲੀਟੇਅਰ ਇਨਫੋਸਿਸ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਲਿਮਟਿਡ, ਮੋਹਾਲੀ ਦਾ ਉਦਯੋਗਿਕ ਦੌਰਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਆਈਟੀ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *