एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सर्वदा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे हैं। एप्लाइड आर्ट विभाग आठवें समैस्टर के विद्यार्थी प्रतीक दत्त शर्मा ने ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए4010/4400 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, जाह्रवी ने 4003 अंक हासिल करके द्वितीय स्थान तथा युक्ति हांडा ने 3925 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में पांचवा स्थान हासिल कर कॉलेज को गौरवान्वित किया ।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत करती रहें और अपने सभी सपनों को साकार करते हुए जीवन में सफलता को हासिल करें। विद्यार्थियों कि इस अपार सफलता प्राप्त करने पर उन्होंने एप्लाइड आर्ट विभाग के अध्यक्ष अनिल गुप्ता , विक्रम भारद्वाज, मनोज कुमार एवं कुंज अरोड़ा के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते रहे ताकि वे बुलंदियों को चूमते रहे।

Check Also

ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ. ਨੂੰ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚੜ੍ਹਾਉਣ ਲਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਆਪਣੇ ਬੀ.ਐਲ.ਏ. ਜਰੂਰੀ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਨ

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਮੂਹ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ25 ਜੂਨ ਤੋਂ 24 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *