अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन, अमृतसर की छात्राओं ने सैमको (स्टाॅक मार्केट एडवाइज़री सर्विस) में स्थान प्राप्त कर एक बार पुनः काॅलेज का नाम रोशन किया। भर्ती बोर्ड द्वारा प्लेसमैंट ड्राइव में 8 छात्राओं (बी सी ए से 4, बी ़काॅम से 3 एवं बी बी ए से 1) का चयन बिजनस डवैल्पमैंट एग्जैक्टिव के तौर पर किया गया। चयन प्रक्रिया में तकनीकी टैस्ट के पश्चात एच आर साक्षात्कार शामिल रहे। प्रिंसिपल डाॅ पुष्पिन्दर वालिया ने छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और प्रो मनोज पुरी एवं उनकी सारी टीम द्वारा किए गए प्रयत्नों के लिए प्रशंसा की।
Check Also
खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल
चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …
Jiwanjot Savera