मेहर चंद पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को पंजाब में टॉप करने पर नकद पुरस्कार

जालंधर (अरोड़ा) – मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी जिन्होंने तीन वर्ष के डिप्लोमा कोर्स में राज्य भर में टॉप स्थान हासिल किया, उन्हें पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ‌द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार भेजा गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग के अमन कुमार राज्य भर में प्रथम रहे और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के मोहित सिंह राज्य में दवितीय स्थान पर रहे। इन दोनों वि‌द्याधियों को मेरिट सर्टिफिकेट के साथ क्रमशः 7500 रुपए और 5000 रुपए नकद पुरस्कार भी दिया गया। लगभग 100 वि‌द्यार्थियों को मेरिट में स्थान प्राप्त हुआ है।प्राचार्य ने वि‌द्यार्थियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन से प्रेरणा लेकर दूसरे विद्यार्थियों को भी अपने कॉलेज और माता पिता का नाम ऐसे ही रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे प्लौटेनम जुबली कार्यक्रम में इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ऑफिस सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार, मॅकेनिकल विभाग के लेक्चरर प्रभु दयाल और सिविल इंजीनियरिंग के लेक्चरर कनव महाजन मौजूद थे।

About admin

Check Also

नशे के कारण बुझ चुके घरों के चिरागों की याद में एक दीपक अवश्य जलाएं: अशोक सरीन हिक्की

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस की पंजाबवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *