Breaking News

लायंस क्लब जालंधर ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर मेधावी छात्रा को दी आर्थिक मदद

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में कॉलेज की जरूरतमंद मेधावी छात्रा को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 7500/रूपऐ प्रदान किए। रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा ने बताया कि समाज में ऐसे बच्चे हैं जिन्हें पढ़ने की ललक और चाहत है, किन्तु आर्थिक अभाव की बजह से पढ़ नहीं पाते , हमारी लायंस क्लब जालंधर ऐसे होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करती है और प्रयास करती है कि पढ़ाई में आर्थिक रुकावट ना हो। पूर्व प्रधान ललतेश भसीन, डाक्टर पी जे ऐस अनेजा, हरभजन सिंह सैनी, दिनेश शर्मा ,सीनियर उप प्रधान प्रभजोत सिद्धू, अश्विनी मल्होत्रा सभी ने अपने संबोधन में कहा कि इस नेक कार्य के लिए लायंस क्लब हमेशा ही तत्पर रहता है और 50 साल से लायंस क्लब जरूरतमंद छात्रों को बजीफे देता आ रहा है और आगे भी देता रहेगा। सिद्धू साहब ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर अन्य लायंस सदस्य भी उपस्थित थे।

Check Also

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਫਾਰਮ ਨੰਬਰ 9, 10 ਤੇ 11 ਸਬੰਧੀ ਸੂਚੀਆਂ ਸੌਂਪੀਆਂ

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਫਾਰਮ ਨੰਬਰ 6, 6ਏ, 7 ਤੇ 8 ਰਾਹੀਂ ਕੁੱਲ 48,000 ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *