सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की विभिन्न स्कूल शाखाओ ने गुरु पूर्णिमा के दिन को बनाया और भी खास

अन्धकार को हटाकर प्रकाश की और ले जाने वाला ही “गुरु” है:अनिल चोपड़ा / संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने गुरु पूर्णिमा के दिन को संस्कारिक ढंग से मनाया। जिसका नेतृत्व ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं संगीता चोपड़ा की देख रेख में हुआ। इस पर्व को सांस्कारिक रूप से मनाने का कारण छात्रों को प्राचीन संस्कृति के साथ जोड़े रखना था। छात्रों ने स्कूल शाखा में ऋषियों -मुनियों की वेशभूषा में सजधज कर स्कूल पहुंचे।

छात्रों को परम्परागत गुरुकुल की भूमिका और उसके महत्व को बताने के लिए गुरुकुल दृश्य पेश किया गया, जिसमे छात्रों ने अपने गुरु, अध्यापक के प्रति आदर-भाव प्रकट किया एवं गुरु शिष्य का महत्व भी बताया। इस दिन की महत्वता बताते हुए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को बताया की जब किसी को सच्चा गुरु मिल जाता है, तो वह आधी दुनिया पर विजय प्राप्त कर लेता है, क्योंकि अन्धकार को हटाकर प्रकाश की और ले जाने वाला ही गुरु है और सभी छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें अध्यापको की कहे रास्ते पर चले के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

भाजपा जालंधर की संगठनात्मक बैठक आयोजित, राकेश गुप्ता को बूथ मैनेजमेंट सेल का कन्वीनर नियुक्त किया

मंडल प्रधानों एवं विधानसभा प्रभारियों के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *