सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर के छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में किया अच्छा प्रदर्शन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने आई.के.जी.पी.टी.यू के विभिन्न कोर्सों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सिमरनजीत सिंह ने बताया कि बीबीए, बी.कॉम (ऑनर्स), बीसीए, बीएजेएमसी, बीएससी (ऑनर्स), एग्रीकल्चर और बीएससी (एफ.डी) प्रोग्राम के विद्यार्थियों ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट सीजीपीए प्राप्त करके असाधारण अकादमिक प्रदर्शन किया है। शीर्ष अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम हैं सिमरन कौर (9.04), पारुल भगत (9.04), रिधि (8.92), सिमरन कौर (8.8), प्रियंका (8.8), परमिंदर (8.8), कोइना (8.8), मनीषा (8.78), रितिका (8.59), दिशा (8.56), प्रियंका (8.56), पायल (8.56), अरमानप्रीत (8.56), आशीष (8.53), दीया अरोड़ा (8.44), आरती (8.36), नासिर (8.32), शाहिद (8.32), सिमरनजीत कौर (8.32), कोनिका (8.28), राघव चावला (8.24), आस्था (8.12), नेहा (8.08), गुरारपन (8.08), जाकिर (8.08), पवनप्रीत कौर (7.84), मीनाक्षी (7.8), रोहित (7.8), सतीश (7.6), शुभम (7.56), हेरी (7.56), अंजू (7.32), प्रियंका को (7.08) सीजीपीए मिले। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों पर गर्व और खुशी व्यक्त की। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान

हेल्थ केयर सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को बढ़ावा देने के लिए सर्किट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *