एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में नवागत विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए हवन का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में नए सत्र के आगाज़ के लिए हवन का आयोजन
किया गया। हवन की पवित्र अग्नि में समिधा डालते हुए सभी टीचर्स ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी के प्रेरणा एवं एपीजे एजुकेशन, एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष एवं एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा पॉल बर्लिया के दिशानिर्देशों एवं दूरदर्शिता से इस कॉलेज ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सफलता का शंखनाद किया है। डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों को कहा कि एपीजे का चयन करके आपने अपने उज्जवल भविष्य का पथ प्रशस्त किया है क्योंकि यहां पर लगभग 70% टीचर्स डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त किए हुए 20 साल से भी ज्यादा अनुभवी है, उन्होंने कहा कि आपको हमारे कॉलेज में आपको शैक्षणिक,खेलो,संगीत, नृत्य,फाइन आर्ट्स के क्षेत्र में न केवल जिला स्तर, राज्य, राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता रहेगा जिससे आपके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव है। डॉ ढींगरा एवं टीचर्स ने विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा करते हुए कॉलेज में उनके द्वारा बिताए जाने वाले वर्ष सुखद एवं सौहार्दपूर्ण रहने की शुभकामना की।

About admin

Check Also

आई.के.जी पी.टी.यू के 300 युवाओं को सैमसंग इनोवेशन कैंपस प्रोग्राम के तहत मिलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण

विश्वविद्यालय ने फोकल स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता, जालंधर एवं मोहाली कैंपस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *