एच.एम.वी. में फाइनेंशियल वेलनैस सैशन का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग इकोनामिक्स की प्लानिंग फोरम द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में फाइनेंशियल वैलनेस सैशन का आयोजन किया गया। फाइनेंस एजुकेटर नम्रता अरोड़ा बतौर रिसोर्स पर्सन मौजूद रहीं। लगभग 60 छात्राओं ने काूम मीटिंग एप के माध्यम से इस सैशन में भाग लिया। स्पीकर ने इंडियन स्कियोरिटीका को समझने पर फोकस किया। उन्होंने फाइनेंशियल लिटरेसी पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त शेयर मार्किट, म्यूच्यूअल फंड्स एवं अन्य सिक्योरिटीज पर भी चर्चा हुई। इस सैशन का मुख्य उद्देश्य फाइनेंशियल वैलनैस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। उन्होंने वित्तीय रूप से उन्नति करने के लिए कई तरीके बताए। छात्राओं ने प्राइमरी व सेकेंडरी मार्किट के अंतर को समझा। उन्होंने शेयरों को खरीदने व बेचने में प्रयोग होने वाले अकाउंटस व उनको बनाने के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि खुशी, वित्तीय स्थिरता व शांति के लिए पैसा बहुत जरूरी है। छात्राओं ने उनसे प्रश्न भी पूछे। विभागाध्यक्षा डॉ. शालू बत्तरा ने उनका धन्यवाद किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने भविष्य में भी ऐसे सैशन करने पर जोर दिया।

Check Also

भारत विकास परिषद्, मेन ब्रांच शाखा के तत्वावधान में आज “पहला कदम स्कूल” में सेवा का एक विशेष प्रकल्प आयोजित किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- विद्यालय के चेयरमैन राजिन्दर ऋषि ने परिषद् के सभी आगंतुक अतिथियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha