दोआबा कालेज की विधि जोशी जीएनडीयू में तृतीय

जालंधर (अरोड़ा) :- प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कालेज के पोस्ट ग्रैजुएट जर्नालिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की एमए जेएमसी समैस्टर-3 की छात्रा विधि जोशी ने जीएनडीयू में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया। मेधावी छात्रा विधि जोशी ने कहा कि कालेज का जर्नालिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग विद्यार्थियों को समय-समय पर सैमीनारस, पैनल डिस्कशन, वर्कशॉपस, प्रैक्टिकल ऑडियो-विडियो ट्रैनिंग, प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया की बारिकियों को सिखने के लिए स्थापित मीडिया हाऊसिस के इण्डस्ट्रीयल विजीटस करवाता रहता है जिससे कि परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए बहुत मदद मिलती है । प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी व डॉ. सिमरन सिद्धू-विभागाध्यक्षा और प्राध्यापकों ने इन मेधावी छात्रा विधि जोशी को इस उपलब्धि के लिये कालेज में सम्मानित किया और उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिये हार्दिक बधाई दी ।

Check Also

भारत विकास परिषद्, मेन ब्रांच शाखा के तत्वावधान में आज “पहला कदम स्कूल” में सेवा का एक विशेष प्रकल्प आयोजित किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- विद्यालय के चेयरमैन राजिन्दर ऋषि ने परिषद् के सभी आगंतुक अतिथियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *