मनोहर लाल ने विद्युत मंत्रालय का कार्यभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- मनोहर लाल ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्री के अपने मौजूदा दायित्व के अलावा आज श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय विद्युत मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। पूर्व विद्युत मंत्री राज कुमार सिंह ने अपने उत्तराधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय में राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाइक भी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री को विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी और कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने देश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति के संबंध में एक समीक्षा बैठक भी की।

Check Also

खालसा कॉलेज अमृतसर में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, ‘हिंदी सप्ताह उत्सव’ का हुआ समापन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डीएवी कॉलेज की हिंदी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैली जग्गी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *