लायंस क्लब जालंधर द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिना ऑप्रेशन घुटनों का दर्द से छुटकारा हेतु नी-ब्रेस कैंप का हुआ समापन

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर द्वारा लांयस भवन लाजपत नगर में अयोजित बिना ऑप्रेशन घुटनों के दर्द से छुटकारा हेतु कैंप जो कि पी एन आर सोसाइटी भावनगर के डाक्टर विजय नाईक की टीम के सहयोग से लगाया गया था ,उस का समापन प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य मेहमान दिनेश शर्मा ने बताया कि हमारे क्लब में यह प्रोजेक्ट लगातार 14 वर्ष से चलता आ रहा है, हजारों लोग इस कैंप का फायदा उठा चुके हैं। यह तीन दिन का कैंप प्रोजेक्ट डायरेक्टर जे बी सिंह चौधरी की रहनुमाई में चला, उन्होने ने बताया कि अगला प्रोजेक्ट 2024 के अक्तूबर महीने की 19, 20 व 21अक्तूबर को लगेगा। कन्वीनर राजेन्द्र पाल सिंह बहल ने सभी सदस्यों व लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी टीम के लायंस सदस्यों ने मिलकर लगातार तीन दिन सेवा का कार्य किया है।इस मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर जे बी सिंह चौधरी ,कन्वीनर राजेन्द्र पाल सिंह बहल,को चेयरमैन जी डी कुन्द्रा, नवनिर्वाचित प्रधान श्रीराम आनंद, अश्वनी मल्होत्रा, पूर्व प्रधान जी डी कुन्द्रा, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पी आर ओ खुशपाल सिंह, मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा एंव जगन नाथ सैनी,सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा,ऐ के बहल, सेवा सिंह, ईंजी गुरदीप सिंह, मनजिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

एलायंस क्लब जालंधर एवं PIMS हॉस्पिटल के सहयोग से चुगिट्टी में निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- एलायंस क्लब जालंधर एवं PiMS हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से आज सरकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *