जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेजिएट ब्लॉक ने थिंद आई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। उनकी टीम ने विद्यार्थियों और प्रबंधकीय सदस्यों के लिए एक व्यापक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। नेत्र जांच की गई और जिन विद्यार्थियों की दृष्टि कमजोर पाई गई, उन्हें उनकी आवश्यकतानुसार लेंस के साथ एकदम सही फिट होने वाले चश्मे दिए गए। नेत्र जांच से कई विद्यार्थियों ने लाभ उठाया । अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद, प्रबंधकीय समिति के अन्य सदस्यों और प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने स्कूल इंचार्ज सुषमा शर्मा के प्रयासों की सराहना की।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera