(Date : 11/May/2424)

(Date : 11/May/2424)

वाइस एडमिरल संजय भल्ला, अति विशिष्ट सेवा मेडल, एनएम ने भारतीय नौसेना के चीफ़ ऑफ पर्सनल का कार्यभार ग्रहण किया | भारतीय तटरक्षक बल ने जहाजों के निर्माण के लिए स्वदेशी समुद्री-वर्गीकृत एल्यूमीनियम के उत्पादन एवं आपूर्ति के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਵੀਪ ਟੀਮ ਪਹੁੰਚੀ ਖੇਤਾਂ ਅਤੇ ਸੱਥਾਂ ਵਿੱਚ | सेंट सोल्जर को एजुकेशन कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन | सीटी यूनिवर्सिटी ने की आइडियाथॉन की मेजबानी |

इनोसैंट हार्ट्स लोहारां में कार्यशाला






  • जालंधर:(मोहित) - इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स लोहारां कैम्पस में होटल मैनजमैंट विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला करवाई गई। ‘भारतीय व्यंजन’ विषय पर इस कार्यशाला में शैफ जीवन सिंह ने भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान व कौशल को आज के समय अनुसार बनाए रखना था। बी.एस.सी. होटल मैनजमैंट के विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया व ‘हिन्दूस्तानी व्यंजन’ तैयार करने के बारे सिखाया। शैफ जीवन ने कार्यशाला के शुरू में अपने जीवन के कई अनुभव सांझे करते हुए विद्यार्थियों को उत्तम बनकर जीवन सफल बनाने के लिए प्रेरित किया व कहा कि अपने जीवन में वह सदा सम्पूर्ण भावना से काम करें। उन्होंने जि़न्दगी में कभी भी हार न मनाने के लिए भी कहा व कड़ी मेहनत करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत ही हमारी ताकत है, हमें अपने कार्य की पूजा करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज के समय होटल उद्योग में शैफ के लिए बहुत अच्छा समय है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar