(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

जी.बी ढिलवां में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित






जालंधर :भारत में हर राज्य की अपनी इक पहचान है तथा उनका लोक नृत्य उसकी जान है इसी उदेश्य को मुख्य रखते अन्य पराज्यों की परम्परा से परिचित करवाने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्स चेन के स्कूल जी.बी ढिलवां के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न राज्यों के रंग बिरंगे परिधान धारण कर उनका लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आगाका महाराष्ट्र के नृत्य व श्री गणेश वंदना के साथ किया गया। इसी के साथ विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी, राजस्थानी, हिमाचली, हरियाणवी,कश्मिीरी, आदि नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया।

कार्यक्रम दौरान विद्यार्थियों ने भारत के खाली मैप पर रंग बिरंगे राज्य पेस्ट करते हुए मैप पूरा किया । इस दौरान पांचवीं कक्षा की छात्रा सिमरन ने सभी को भारत के मैप तथा उनके राज्यों से परिचित करवाया। उसने बताया कि भारत के किस राज्य की क्या विशेषता है इसका कितना क्षेत्रफल है तथा वहां के इतिहासिक स्थल कौन-कौन से हैं। इस सम्पूर्ण गतिविधि का नेतृत्व स्कूल की प्रिंसीपल गुरविंदर कौर ने किया। उन्होंने कहा कि इस गतिविधि को करवाने का मुख्य उदेश्य यही है कि विद्यार्थियों को अन्य राज्यों से परिचित करवाते हुए उनकी विशेषता से रूबरू करवाया जा सके। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी को तालिया मारने के लिए विवश कर दिया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar