(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमिस डैकोरेशन






जालंधर:- मेयर वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में क्रिसमस डैकोरेशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन कक्षा छठी से नौंवी के बच्चों ने किया। बच्चों ने अपनी अपनी क्षमतानुसार अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि कला किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। इस सजावट को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह नजर आ रहा था।

उन्होंने बहुत ही सुंंदर ढंग से लाल, सफेद और हरे रंगों का इस्तेमाल करते हुए सजावट की। जिसमें लाल रंग के कपड़ों में सांता क्लॉज तैयार किया गया। हरे रंग से क्रिसमस ट्री की सजावट की गई जिसमें बहुत ही सुंदर ढंग से लाईटों और तोहफों का इस्तेमाल किया गया। सफेद रंग की रूई से स्नोमैन बनाया गया। इस क्रिसमस डैकोरेशन में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और उनकी सजावट को देखकर लग रहा था कि उन्होंने पूरी रूचि से सजावट की है। इस अवसर पर स्कूल की वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर खास तौर से उपस्थित थीं। उन्होंने बच्चों द्वारा की गई क्रिसमस सजवाट की बहुत प्रशंसा की और कहा कि त्योहारों के नजदीक आते ही इस प्रकार की सजावट से बच्चों में त्योहारों प्रति जानकारी बढ़ जाती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar