होटल मैनेजमेंट के लिए इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन
जालंधर : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, लोहारां के होटल मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्रियल विजिट का आजोन हुआ। इस विजिट में 55 स्टूडेंट्स ने होटल पार्क प्लाजा, चंडीगढ़ विजिट किया और जोशिका राणा (ट्रेनिंग मैनेजर) ने स्टूडेंट्स को अलग-अलग डिपार्टमंट के बारे में जानकारी दी। इस के साथ-साथ उन्हों ने होटल इंडस्ट्री के काम काज के बारे में बताया। प्रोo. अनुभव और प्रोo. पुरुषोत्तम ने भी छात्रों के ज्ञान में वृद्धि करते हुए उन्हें होटल इंडस्ट्री के काम काज के बारे में बताया इसके साथ-साथ उन्हें मेहनत, लगन और डिसीपलीन के साथ काम करने पर जोर डाला। छात्र इस विजिट को ले कर काफी जोश और उत्साह दिखया।